सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
मोतीनगर थाना में आने वाले भगत सिंह वार्ड निवासी एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों से अपने कमरे में तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसकी जानकारी लगते ही परिजन तुरंत उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।