कुर्था: कुर्था सूर्यमंदिर और पंचतीर्थ छठ घाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए
Kurtha, Arwal | Nov 10, 2026 छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने कुर्था प्रखंड के सूर्यमंदिर एवं पंचतीर्थ छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं पहुंच पथ का जायजा लिया।