नदबई: नदबई में निकाय चुनाव की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा
नदबई में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी और एसपी राजेश मीणा ने मतदान केंद्रों और ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बिजली, पानी, रैंप और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।