नदबई: टीकरी गांव के पास सड़क पर लगाए गए पुलिस बेरीकेट्स से टकराई बाइक, 2 लोग हुए घायल
नदबई नगर सड़क मार्ग पर टीकरी गांव के पास सड़क हादसा हो गया। सड़क पर लगाए गए पुलिस बेरीकेट्स से एक बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।