नदबई के कुम्हेर रोड स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में फाल्गुन मास की पावन बेला पर दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्याम प्रभु की भक्ति में रंगे इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।