मंझनपुर: बांदा में मासूम के साथ दरिंदगी, भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया, फांसी और बुलडोजर की मांग
बांदा जिले के चिल्लापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की निषाद समाज की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद न्याय की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों में उबाल है। भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला है।