मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, कई शिकायतों का एसपी ने किया निस्तारण
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मंझनपुर, कोखराज, पिपरी समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी-अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। इस दौरान 30 से अधिक शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए उन्होंने ने कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।