मंझनपुर: किसानों ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज के खिलाफ गोपसाहसा विद्युत उपकेंद्र पर किया जोरदार प्रदर्शन
गर्मी और बिजली की मार झेल रहे ग्रामीणों की पीड़ा सोमवार को गोपसासा विद्युत उपकेंद्र पर उफान पर दिखी, जब भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्याओं को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। संगठन के नेता नमो मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, खराब मीटर रीडिंग आदि को लेकर प्रदर्शन किया है।