मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में 130 किसानों को मिली राहत, मुख्यमंत्री योजना के तहत 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम सोमवार को अम्बेडकर नगर में आयोजित हुआ। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता राशि का चेक प्रदान किया, जिसका सजीव प्रसारण कौशाम्बी के मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में किया गया।