मंझनपुर: लोंहदा मामले में सपा प्रदेश अध्यक्ष पीड़िता से करेंगे मुलाकात, लेहदरी घाट पहुंचेंगे नेता और पदाधिकारी
लोंहदा कांड को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे लोंहदा गांव पहुँचेंगे, जहाँ वे पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान वे पीड़िता के हालात की जानकारी लेंगे और परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी देंगे।