मंझनपुर: मंझनपुर में डीएम से शिकायत करने पहुंचे बुजुर्ग ने कहा- लेखपाल ने विपक्षियों के नाम कर दी जमीन, जान से मारने की धमकी
जिलाधिकारी कार्यालय मंझनपुर सोमवार दोपहर पहुंचे परसरा गांव की बुजुर्ग सूरजदीन ने डीएम को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उनकी आराजी संख्या 242 गांव में है।एसडीएम के आदेश के बाद पत्थरगड़ी का आदेश हुआ।लेखपाल कानूनगो की मिलीभगत से उसमें विपक्षी मकान बनवा रहे हैं।कोर्ट में केस करने पर लेखपाल कानूनगो जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।