कोरांव: कोरांव बाजार में लगे भीषण जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, स्कूल वैन, एंबुलेंस और बसें हुईं परेशान, पुलिस ने खुलवाया जाम
गुरुवार को कोरांव बाजार में दोपहर 2 से 3 बजे तक जाम लग गया। इसमें स्कूली वैन, बसें, एंबुलेंस और राहगीर काफी देर तक फंसे रहे। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ सब्जी मंडी तिराहे पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। कोरांव बाजार में रोज जाम लगता है, जिससे व्यापारी और स्कूली बच्चे परेशान होते हैं।