कुलपहाड़: समाधान दिवस में 60 शिकायतें आईं, मौके पर 2 का निस्तारण किया गया
तहसील कुलपहाड़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी इंद्र नन्दन सिंह की अध्यक्षता और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 60 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से दो शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्वव से रहीं।