मुरैना नगर: सीएमएचओ कार्यालय के बाहर मलेरिया और डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, कई अधिकारी मौजूद रहे
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पद्मेश उपाध्याय ने मलेरिया ,डेंगू जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सीएमएचओ ऑफिस के बाहर से रवाना किया गया, इस अवसर पर कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।बता दे यह रथ रामनगर ,गणेशपुरा,गोपालपुरा सहित कई जगह प्रचार प्रसार का कार्य करेगा।