मुरैना नगर: हारगांगोली और खेरिया गांव में चोरी, 3 लाख रुपए के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के हारगांगोली गांव और खेरिया गांव में अज्ञात चोर दो घरों में घुसकर एक जगह से ढाई लाख रुपए और दूसरी जगह से 50 हजार रुपए कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए।चोरी की घटना के बाद पुलिस ने दोनों चोरियों की अलग अलग FIR दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।