मुरैना नगर: मजरा की पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
जोरा थाना क्षेत्र की मजरा की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी ,जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जोरा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।