मुरैना नगर: मुरैना में बढ़ती गर्मी से 5 जगह लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग बुझाई
मुरैना जिले में गर्मी के सीजन में आग की घटनायें बढ़ जाती है।ज़्यदातर किसानों की फसल कट चुकी है।आज शाम बताया गया की एक दिन में 5 जगह आग की घटना घटी,सूचना पाकर दमकल कर्मी मुरैना से गाडी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।बताया की आग की घटना मुरैना के डोंगरपुर लोधा,श्यामपुर खुर्द,जिगनी,नाका और जरेरुआ गांव में आग की घटना घटी है।जहाँ समय रहते आग बुझा दी गई।