मुरैना नगर: सहजपुरा पुलिया के पास दो बाइक सवारों की टक्कर, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
देवगढ़ थाना क्षेत्र के सहजपुरा की पुलिया के पास दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए ,जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल के सरजीकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।