गोगरी: लोंगा पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को दी सूखी राहत और नगद रुपए
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार की शाम चार बजे गोगरी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोंगा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया।वे बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं से अवगत भी हुए। बाढ़ पीड़ितों ने सांसद से अपनी फरियाद भी सुनाई। बाढ़ पीड़ितों ने सांसद से कहा कि उन्हें राहत के नाम पर कोई सरकारी सुविधाएं नहीं दिया गया है।