गोगरी: खेत में काम करने गई महिला की सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरोन गांव में सर्पदंश से स्व0 जयनारायण सिंह की 61 वर्षीय पत्नी शकुनी देवी की मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर तीन बजे की है। बताया गया कि वृद्ध महिला अपने खेत मे काम करने गई थी कि खेत में ही बिषैले सर्प से डंक मार दिया। जख्मी अवस्था मे महिला घर पहुंच कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दिया।