गोगरी: पकरैल में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
गोगरी प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक नव दुर्गा मेला कमेटी पकरैल की ओर से शरदीय नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को 11 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। इससे पहले नव निर्मित दुर्गा मंदिर पकरैल परिसर में पुरोहित पवन मिश्रा के द्वारा कलश में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा जल भरा गया।