गोगरी: बाढ़ पीड़ितों को पॉलिथिन सीट नहीं मिलने से नाराज रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया को इस्तीफा सौंपा
गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में आए भीषण बाढ़ को लेकर प्रभावित लोगों को उचित समय पर पॉलीथिन सीट नहीं मिलने से नाराज होकर गुरुवार की दोपहर दो बजे उपमुखिया सहित नौ वार्ड सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुखिया को इस्तीफा सौंप दिया। दिए गए इस्तीफा पत्र में वार्ड सदस्यों ने बताया कि विधायक डॉ संजीव कुमार रामपुर में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किए थे।