कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, शंकर पासवान को निशाना बनाकर चली गोली, बाल-बाल बचे
गया: गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा के पंडाल के पास देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मुरली हिल निवासी शंकर पासवान को निशाना बनाकर गोली चलायी। गोली उनके करीब से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
घटना को लेकर शंकर पासवान की पत्नी ने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला अनीता देवी ने भाजपा नेता उपेंद्र पासवान और उसके बेटे पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उपेंद्र पासवान और उसका बेटा आपराधिक प्रवृत्ति का है. आवेदन में शंकर पासवान के पत्नी अनीता देवी ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके पति की हत्या की नीयत से गोली चलायी। महिला ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जतायी है। बताया जाता है की शंकर पासवान को पहले भी विवाद को लेकर धमकियां मिली है।
शंकर पासवान के पत्नी अनीता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर कोतवाली थाना में 538/26 दर्ज किया गया है और पुलिस आर्म्स एक्स समेत और धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है मामले की छानबीन की जा रही है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जो भी दोषी होंगे, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
वही इस संबंध में भाजपा नेता उपेंद्र पासवान से बात किया गया तो उनका कहना है कि मेरे और मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद है. पुलिस मामले की जांच करें.
#गयाजी
#गया_हो
#बिहार
#GayaPolice
#biharpolties
#LatestNews
#CrimeNews
#क्राइम