गुमला: जनवरी से पाइप में रिसाव, हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा; नगर परिषद बेखबर
Gumla, Gumla | Sep 10, 2026 शहर के वार्ड नंबर-2 के दुन्दरिया बैंक कॉलोनी मुख्य मार्ग के किनारे बिछी पाइपलाइन से पानी रिसने का सिलसिला करीब जनवरी 2026 से जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल जमाव से स्कूली छात्रों को परेशानी