जमुई: छात्रा के साथ अ^मा^न^वी^य हरकत करने के मुख्य आरोपित नंदन के पिता ह^/त्या मामले में गिरफ्तार
टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में वर्ष 2003 में डीपी यादव और उनके भाई की गोली मारकर ह^/त्या करने मामले में 23 वर्षों से फरार चल रहे गनौरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गेनोरी यादव छात्रा के साथ है^वा^नि^य^त करने के मुख्य अभियुक्त नंदन यादव के पिता हैं। इससे मामला और संगीन हो गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सदर अस्पताल में गनौरी यादव का मेडिकल जांच कराया गया और बुधवार की शाम 4:00 बजे के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। अब गनौरी यादव की गिरफ्तारी के बाद इतने लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या नंदन यादव के गंभीर मामले सामने आने के बाद पुलिस को गनौरी यादव की याद आई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में डीपी यादव और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में प्रतापपुर निवासी गनौरी यादव का भी नाम आया था। घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा था। करीब 23 वर्षों बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि गनौरी यादव की माने तो डीपी यादव और उनके भाई की हत्या हुई थी, लेकिन उनका नाम नहीं आया था इस मामले में उन्हें कुछ पता भी नहीं है। न वे कभी जेल गए और न ही पूर्व में बेल करवाये थे या पुलिस भी पकड़ने के लिए कभी नहीं पहुंची थी। #jamuiPolice #crime #viralreels #jamuibihar #jamuitopnews #spjamui
Jamui, Jamui | Sep 24, 2026