प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने छेड़खानी के सभी आरोपितों पर कार्रवाई करने और एसपी से पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल जमुई पहुंचे जहां एसपी विश्वजीत दयाल को ज्ञापन देकर पीड़ित छात्र और छात्रा के परिवार के सुरक्षा की मांग और घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों पर त्वरित कार्रवाई करने की मां की। इससे पूर्व कमेटी के सदस्यों ने छात्र और छात्रा के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और इस घृणित घटना पर दुख प्रकट करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसका वीडियो गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता कर कमेटी के सदस्यों ने दी है।
कांग्रेस कमिटी के सदस्यों ने कहा कि छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना अत्यंत गंभीर है। उन्होंने मांग किया है कि दोनों बच्चों की जान माल की सुरक्षा करें और हर तरीके का सहयोग करें। पीड़ितों व उनके परिवारों को पूर्ण पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही सभी आरोपितों के विरुद्ध बीएनए और पॉस्को एक्ट की सख्त धाराओं में शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि आइंदा इस तरह की घटना ना हो इसके लिए सुनिश्चित किया जाए। कोचिंग क्षेत्र सुनसान मार्गों एवं पहाड़ी क्षेत्र विशेष का शाम के समय महिला पुलिस की गस्ती बढ़ाई जाए और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए। आगे कमिटी ने यह उम्मीद जताई है कि इस संवेदनशील मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवार के साथ है और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलती तब तक वह साथ रहेंगे। आगे कांग्रेस कमिटी ने अबतक के पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गोली मारने से इसका हल नहीं है बल्कि स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई की जाए। #Congress #jamuiPolice #spjamui
Jamui, Jamui | Sep 24, 2026