लालगंज: कंपोजिट विद्यालय दुबार में 'मेरे सपनों का भारत' ड्राइंग प्रदर्शनी में भविष्य के भारत की तस्वीर प्रदर्शित
लालगंज क्षेत्र के दुबार कलां के कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर बाद 1:00 बजे आयोजित ब्लॉक स्तरीय "मेरे सपनों का भारत" ड्राइंग प्रदर्शनी में बच्चों ने रंगों के माध्यम से भविष्य के भारत की ऐसी ही तस्वीर प्रस्तुत की। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की कल्पनाशीलता के साथ देश के विकास को लेकर उनकी समझ भी दिखाई दी। किसी ने अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान दिखाई।