बैतूल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को बैतूल जिला मुख्यालय पर जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला की शानदार झलक देखने को मिली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवाने और विधायकों ने आदिवासी लोकगीतों पर कलाकारों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया।