कटनी में चोरों ने अब तक की बड़ी चोरी की वारदातों में से एक को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशना ज्वैलर्स के शोरूम को शातिर चोरों ने निशाना बनाया। चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और करोड़ों रुपए के सोने-चांदी डायमंड के जेवरात लेकर फरार हो गए। यह चोरी करीबन 12 से 15 करोड़ रुपए हुई है।