उज्जैन_रेलवे स्टेशन पर दो मासूम बच्चों को छोड़कर गई माँ, जीआरपी ने बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर माल गोदाम के पास रात के समय दो छोटे बच्चे लावारिस हालत में मिले। जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।