नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी वन-विभाग में पदस्थ एसडीओ संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। भोपाल लोकायुक्त टीम ने एक साथ पचमढ़ी औऱ छिंदवाड़ा स्थित उनके घर पर दबिश देकर जांच शुरू की है।