बाह: पिनाहट में डीएपी के लिए सुबह से लाइन में लगे किसान, भारी भीड़ को देखते हुए तहसीलदार व पुलिस बल रहा मौजूद
पिनाहट कस्बे में स्थित साधन सहकारी समिति पर गुरुवार सुबह तड़के ही डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लम्बे अंतराल के बाद डीएपी खाद समिति पर पहुंची, जिससे किसानों में राहत की भावना देखी गई। किसान सुबह से ही समिति पर पहुंचने लगे और लंबी लाइनें लग गईं। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए दोपहर 12 बजे वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने