बाह: पिनाहट पुलिस ने नदगवां तिराहे पर एक मिठाई की दुकान से ली मुफ्त की मिठाई, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ने दिए जांच के आदेश
थाना पिनाहट क्षेत्र के नदगवां तिराहे पर एक मिठाई की दुकान से 'मुफ्त की मिठाई' लेने के मामले में पुलिस विभाग की किरकिरी हो गई है। स्थानीय दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से बिना भुगतान किए मिठाई लेने पर पुलिस कमिश्नर आगरा और डीसीपी पूर्वी ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गंभीरता से संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।