बाह: मुकुंदी पुरा गांव में हाई टेंशन लाइन से करंट लगने से 10 वर्षीय बालिका की हुई मौत
जैतपुर थाने के अंतर्गत मुकुंदी पुरा गांव में बुधवार सुबह 10 बजे करंट लगने से 10 वर्षीय बालिका पूजा की मृत्यु हो गई। घटना सोनवीर के मकान के पास की है, जहां से बिजली की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। पूजा, जो सोनवीर की बेटी थी, उस समय लोहे के पाइप से खेल रही थी, और अचानक पाइप बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे पूजा को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो