बाह: बटेश्वर के घाटों पर श्याम प्रेमियों ने प्रवाहित किए 1100 दीपक
कार्तिक माह के पावन अवसर पर बटेश्वर के घाटों पर श्याम प्रेमियों ने वुधवार शाम 5 बजे दीपोत्सव का आयोजन किया। आगरा से आईं श्रद्धालु छाया अग्रवाल, छाया गुप्ता, बबीता अग्रवाल, संध्या बंसल, कविता सिंघल और नेहा गोयल ने विशेष पूजा-अर्चना कर यमुना में 1100 दीप प्रवाहित किए। इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया।