बाह: बटेश्वर मेले में जरार की गविता ने दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया
बटेश्वर मेला में मंगलवार को शाम 5 बजे जिला पंचायत द्वारा आयोजित बालिका दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता में जरार की गविता ने बालिका वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में जरार की गविता पहले व आगरा पलक दूसरे और कुकथरी, बाह की काजल तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में भी गविता ने पहला स्थान हासिल किया।