बाह: बटेश्वर में वैकुंठ चौदश की तैयारी में घाटों से हटाई गईं प्रसाद की दुकानें, दुकानदारों में नाराजगी
बटेश्वर तीर्थधाम में वैकुंठ चौदश की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चन्द्र ने मेला प्रभारी सतपाल नागर और पुलिस बल के साथ बुधवार शाम 6 बजे मंदिरों के घाटों पर लगी प्रसाद की दुकानों को हटवा दिया। इस कदम से मंदिर परिसर के दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी गई। दुकानदारों का कहना है कि वे केवल चौदश और पूर्णिमा के अवसर पर ही घाटों पर दुकान