कानपुर नगर कीर्तन हमले में गिरफ्तारी!
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में नगर कीर्तन के दौरान खंजर से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
मोतिझील लॉन में राजवंश सिंह पर खंजर से हमला किए जाने का आरोप है। मामले में तरनदीप सिंह, तूफान सिंह समेत 8-10 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। घायल राजवंश सिंह को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस कमिश्नर के संज्ञान के बाद स्वरूप नगर पुलिस सक्रिय हुई और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
कानपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ऐसे गंभीर हमलों के बीच कानून का खौफ कायम करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #SwaroopNagar #Arrest CrimeNews KanpurPolice BreakingNews UttarPradesh नगरकीर्तन कानपुरन्यूज़ गिरफ्तारी
Mathura, Mathura | Nov 23, 2026