कानपुर में नगर कीर्तन के दौरान खूनी हमला, युवक की पीठ में आर-पार घुसा खंजर; 10 लोगों पर आरोप
कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित मोतीझील लॉन में नगर कीर्तन के दौरान खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। गोविंद नगर निवासी राजवंश सिंह पर घेरकर धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तरनदीप सिंह और तूफान सिंह समेत करीब 8 से 10 लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बर्रा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोप है कि राजवंश सिंह को घेरकर खंजर से वार किया गया।
हमले में खंजर युवक की पीठ में आर-पार घुसने की बात सामने आई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में एक-दो अन्य लोगों के भी हाथ में चोट आने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की