कानपुर में बंद फैक्ट्री के बाहर 67 वर्षीय सुरक्षा गार्ड का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी!
कानपुर में एक बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा गार्ड का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 67 वर्षीय श्रीपाल राजपूत के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 7 वर्षों से फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, श्रीपाल शनिवार रात रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। काफी देर तक बाहर न आने पर साथी गार्ड उन्हें देखने पहुंचा, जहां बाथरूम के बाहर उनका शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर भारी वस्तु से कई वार किए जाने के निशान बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। परिजनों ने साथी गार्ड की भूमिका पर संदेह जताया है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ आरोप की पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📍 कानपुर | Ground Zero News
#Kanpur #KanpurNews #C