🚨 कानपुर में रफ्तार का कहर, एक और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!
गंगा बैराज क्षेत्र के मेघनपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार XUV ने साइकिल से मजदूरी करने जा रहे दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
इस घटना में नाबालिग के XUV चलाने का दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने अपने बयान में गाड़ी चलाने की बात स्वीकार की है और हादसे के समय वाहन में तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि, घटना की परिस्थितियों और चालक से संबंधित तथ्यों की पुष्टि जांच के आधार पर होनी बाकी है।
कुछ दिन पहले कानपुर में थार हादसे में LIC एजेंट की मौत के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आखिर नाबालिगों के हाथों में गाड़ियों की स्टेयरिंग कैसे पहुंच रही है? जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी?
वाहन चलाते समय जिम्मेदारी निभाइए, क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही किसी के घर का दिया बुझा सक�