यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान पैरामिलिट्री जवानों की नाव यमुना नदी में पलट गई। हादसे में तीन जवान किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक जवान के तेज बहाव में बहने की आशंका है। घटना मंगलवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार अंबाला से आए जवान नदी में बाढ़ राहत और बचाव का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान नाव अचानक बंद हो गई और बैराज के गेटों से छोड़े जा रहे पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और लापता जवान की तलाश शुरू कर दी। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।
#YamunanagarNews #HathnikundBarrage #RescueOperations