*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾मिर्जापुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, अलग अलग कार्यवाही में 3 तस्कर गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 कुल 411ग्राम अवैध चरस बरामद, ऑपरेशन सवेरा के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 411 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रवेज से 135 ग्राम, शौकीन से 124 ग्राम और तौसिर से 152 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है।मिर्जापुर पुलिस की लगातार गश्त, चेकिंग और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस की यह सक्रियता नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में सराहनीय कदम है!!_