*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 शाकंभरी मंडल में बूथ सत्यापन बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन!!*
*👉🏾👉🏾 नरेंद्र बंसल रहे मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का लिया संकल्प!!*
*बेहट/सहारनपुर*
_बेहट विधानसभा के शाकंभरी मंडल में ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, के आवास पर मंडल समिति सत्यापन एवं बूथ सत्यापन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में नरेंद्र बंसल मौजूद रहे।बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, समिति सत्यापन तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, नरेंद्र बंसल, जिला मंत्री सुभाष धीमान, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया अनुज कुमार, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, मंडल महामंत्री संजय कुमार एवं विनोद कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रजत गुप्ता, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए!!_