*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾मिर्जापुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम का एक्शन, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾नवागत थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई, मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर—महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त संदेश!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिर्जापुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग एवं जागरूकता अभियान के क्रम में थाना मिर्जापुर की एंटी रोमियो टीम ने अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम रजापुर नौगांवा के पास पानी की टंकी व टैम्पू स्टैंड के समीप सड़क से आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक जावेद पुत्र खुर्शीद, निवासी ग्राम बेगपुर नौगांवा, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 271/26, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।मिर्जापुर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अभद्रता अथवा अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में है।थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में लगातार की जा रही चेकिंग से मनचलों में पुलिस का खौफ और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता दिखाई दे रहा है।स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन का यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है!!_