सहारनपुर की कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरे किए गिरफ्तार हुआ हाफ एनकाउंटर
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस की गुरुवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लूट के मामले में वांछित राहुल निवासी मुल्ला नागराजपुर और अंकित निवासी पहलवानपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बदमाश जंगल में फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस, लूटा गया मोबाइल, पर्स, 4,500 रुपये और बाइक बरामद हुई। राहुल पर 15, जबकि अंकित पर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
#सहारनपुर #BreakingNews #UPPolice