नवागढ़: नांदघाट में जुआ खेलते 6 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, जब्त हुई नगद और ताश
नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मेहना में पुलिस ने ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को 2,110 रुपये और 52 ताश के पत्तों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।