नवागढ़: नवागढ़ पुलिस ने घर के अंदर घुसकर टंगिया से प्राणघातक हमला करने वाले पति-पत्नी और उनके दो बेटों को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, बुड़ेना गांव के दिनेश कश्यप ने बताया कि 19 फरवरी को गणेश कश्यप, उसकी पत्नी दुरपति कश्यप और दो बेटे चंद्रहास कश्यप, चंद्रपाल कश्यप घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज की। पुरानी ईंट का बंटवारा नहीं देने की बात को लेकर टंगिया, डंडे से सिर में प्राणघातक हमला किया था। इसकी वजह से सिर में गंभीर चोट आई है।