शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद में किसान से ढाई लाख रुपये लूट का पुलिस ने खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है और बिहार के 2 बदमाश को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। मामले का अन्य 2 आरोपी फरार है। 7 लूट और उठाईगिरी का खुलासा पुलिस ने किया है। बदमाशों ने जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़, कोरबा, अम्बिकापुर, सारंगढ़ जिले में वारदात की थी।