दरअसल, खैरताल गांव में शिव मंदिर की मूर्तियां को खंडित कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया था। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी। इधर, पुलिस ने शिव मंदिर की मूर्तियां को खंडित करने वाले आरोपी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।